Reasoning के ये Topics वो हैं जो या तो आपको वर्दी पहना देंगे या फिर भीड़ में वापस भेज देंगे।
UP Police की परीक्षा में रीजनिंग सिर्फ Question Solve करने का नहीं, बल्कि सही सोच और तेज़ फैसले लेने का Test होती है।
आइए देखते हैं कि Student कहाँ फँसते हैं और निकलने का Right Way क्या है।
1. निर्णय लेना (Decision Making)
Student Mistake:
सबसे बड़ी गलती होती है Emotional होना । Student नियम छोड़कर अपनी Emotion लगा देता है —
“बेचारा गरीब है, इसे नौकरी दे देते हैं।”
यहीं नंबर कटते हैं।
Practical Solution:
खुद को एक कठोर सरकारी बाबू समझो।
जो नियम (Conditions) सवाल में दिए हैं, बस उसी पर टिके रहो।
अगर काग़ज़ कम है, तो रिजेक्ट मतलब रिजेक्ट।
SUCCESS TIP: अपने दिमाग में Selection Criteria की एक टेबल बना लो। “हाँ / नहीं” टिक करते चलो, जवाब अपने आप निकल आएगा।
2. कथन और पूर्वधारणाएँ (Statement & Assumptions)
Student Mistake:
यहाँ छात्र “अपना एक्स्ट्रा दिमाग” लगा देता है और वो भी सोचने लगता है
जो सवाल में लिखा ही नहीं है।
Practical Solution:
याद रखो — कथन बोलने वाला व्यक्ति कभी गलत नहीं होता ।
उसकी सोच को पकड़ो।
अगर लिखा है “सबसे सस्ता”, तो मान लो लोग सस्ता ढूँढ रहे हैं।
SUCCESS TIP: “हो सकता है”, “शायद” — ये शब्द assumption में ठीक हो सकते हैं। लेकिन “सिर्फ”, “यही एकमात्र” जैसे शब्द अक्सर गलत होते हैं।
Reasoning की मेहनत बेकार नहीं जाएगी, क्योंकि Selection के बाद सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे! यहाँ देखें: UP Police Constable Salary 2026: ट्रेनिंग में कितनी मिलेगी सैलरी? 60% DA और नए भत्तों का पूरा गणित!
3. न्याय निगमन (Syllogism)
Student Mistake:
“कुछ” और “सभी” के वेन डायग्राम में छात्र इतना उलझ जाता है
कि सब कुछ सही लगने लगता है, खासकर possibility वाले केस में।
Practical Solution:
हमेशा कम से कम डायग्राम बनाओ।
जो रिश्ता साफ़ नहीं दिख रहा, उसे ज़बरदस्ती सही मत मानो।
SUCCESS TIP: Possibility में बस ये देखो — क्या ऐसा होने से कोई Rule टूट रहा है? अगर नहीं, तो वो option संभव है।
4. कोडेड ब्लड रिलेशन (Coded Blood Relation)
Student Mistake:
A + B = पिता, A × B = माता देखकर छात्र घबरा जाता है कि इतना बड़ा डायग्राम कैसे बनेगा?
Practical Solution:
पूरा फैमिली ट्री मत बनाओ।
Gender और Generation gap मेथड अपनाओ।
SUCCESS TIP: सवाल को पीछे से हल करो (B से A की तरफ)। दिमाग कम खर्च होगा और जवाब जल्दी आएगा।
5. आंकड़ों की पर्याप्तता (Data Sufficiency)
Student Mistake:
छात्र पूरा उत्तर निकालने लगता है, जबकि यहाँ सिर्फ ये बताना है
कि उत्तर निकलेगा या नहीं।
Practical Solution:
सवाल हल मत करो।
बस ये चेक करो कि ज़रूरी जानकारी मिल रही है या नहीं।
SUCCESS TIP: पहले कथन 1, फिर कथन 2, और जब दोनों फेल हों तभी दोनों को साथ जोड़ो।
6. मशीन इनपुट-आउटपुट (Machine Input-Output)
Student Mistake:
Pattern ढूँढते-ढूँढते Time निकल जाता है और
पूरे शब्द लिखने में हाथ थक जाते हैं।
Practical Solution:
पहला और आख़िरी स्टेप देखो।
तुरंत समझ आ जाएगा कि sorting alphabets की है या numbers की।
SUCCESS TIP: पूरा शब्द मत लिखो — सिर्फ पहला अक्षर लिखो। Time 60–70% तक बच जाता है।
7. तार्किक वेन आरेख (Logical Venn Diagram)
Student Mistake:
“अविवाहित, अध्यापक और पिता” जैसे शब्द Confuse कर देते हैं।
Practical Solution:
Logical रिश्ता देखो।
क्या सभी पिता विवाहित होते हैं? हाँ।
क्या सभी अध्यापक पिता होते हैं? नहीं।
SUCCESS TIP: Options पर नज़र रखो और elimination method अपनाओ।
Reasoning में पास होने के बाद इन Papers की ज़रूरत पड़ेगी, अभी से तैयार रखें --- EWS/OBC Certificate Validity 2025-26: 1st January से पहले ये Update कर लें और UP Police Character Certificate Format 2026: Verification कैसे होता है?
8. संख्या श्रृंखला (Number Series)
Student Mistake:
पैटर्न नहीं मिल रहा फिर भी छात्र उसी में अड़ जाता है और बाकी पेपर छूट जाता है।
Practical Solution:
सबसे पहले difference निकालो। 80% सवाल यहीं से निकल जाते हैं।
SUCCESS TIP: धीरे बढ़ रहा है → जोड़
तेज़ बढ़ रहा है → गुणा / square
पैटर्न नहीं मिला? आगे बढ़ जाओ।
9. दर्पण और जल प्रतिबिंब (Non-Verbal)
Student Mistake:
बायाँ-दायाँ और ऊपर-नीचे में कन्फ्यूजन।
Practical Solution:
Mirror → बायाँ-दायाँ
Water → ऊपर-नीचे
SUCCESS TIP: रफ शीट पर ज़ोर से आकृति बनाओ और काग़ज़ पलटो। यही देसी और अचूक ट्रिक है।
10. पहेली और बैठक व्यवस्था (Puzzle / Sitting Arrangement)
Student Mistake:
“लेकिन / और / जो” जैसे शब्द दिमाग घुमा देते हैं।
Practical Solution:
जो जानकारी fix है (जैसे कोना), वहीं से शुरुआत करो।
SUCCESS TIP: दो possibilities साथ लेकर चलो। अंत में एक अपने आप कट जाएगी।
इन नोट्स को पढ़ने के बाद आपको क्या करना है?
हर टॉपिक के कम से कम 50 QNA लगाएँ।
PREVIOUS 5 सालों के UP Police के पेपर्स को PEE जाएँ (Analyze करें)।
MOCK TEST देते समय REASONING को 45-50 मिनट से ज्यादा न दें।
मेरी बात याद रखना: जब तुम सो रहे होगे, कोई और जागकर इन HARD TOPICS को सुलझा रहा होगा। और जिस दिन RESULT आएगा, वो जीत जाएगा। इसलिए आज ही अपनी तैयारी को 'Next Level' पर ले जाइए।
क्या आप चाहते हैं कि इन सभी टॉपिक्स की एक “Master Cheat Sheet” बना दी जाए? नीचे कमेंट में “YES” लिखें।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
Please keep your comments respectful and relevant.